शीत ऋतु के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासकीय स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने के लिये शासकीय सेवक वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा द्वारा आज एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इसके अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय के अनेक शासकीय सेवकों ने उत्साहपूर्वक सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सतीश गोडाने एवं कार्यालय के सभी शासकीय सेवकों की उपस्थिति रही।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
SIR को लेकर भाजपा मंडल सुरलाखापा के विधानसभा प्रभारी नीरज बंटी पटेल एवम मंडल प्रभारी नितिन तिवारी ने बैठक में SIR के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी एवं अंतिम 5 दिन अभियान में जुटने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान में सहयोग करने सक्रियता से कार्य करने चर्चा की।
रघुवंशी और उपाध्यक्ष श्रीमती शैलकुमारी कमलेश वर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमे विभाग वार समीक्षा की गई । समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की जानकारी दी।
Transcript Unavailable.
शासकीय महाविद्यालय चौरई में दिनांक 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार ठाकुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
शासन द्वारा युवाओं और इच्छुक उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाएँ जिले में लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ लेकर जिले के चंदनगांव निवासी श्री परख गुप्ता आज एक सफल युवा उद्यमी बन गए हैं। “हौंसलों की उड़ान जब शासन का साथ पाती है, तो छोटी-सी शुरुआत भी बड़ी कहानी बन जाती है…”
संविधान दिवस के अवसर पर आज जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ एवं जनपद के संपूर्ण स्टाफ व जन सामान्य के द्वारा बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का फूलमाला से पूजन किया गया एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। सभी के द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी ऑनलाइन देखा गया।
शासकीय महविद्यालय तामिया में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आज "संविधान- दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्री विजय सिंह सिरसाम द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान की गरिमा को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। समता भारतीय संविधान की प्रस्तावना हर नागरिक को स्थिति और अवसर की क्षमता प्रदान करती हैं। समाज के किसी भी वर्ग के लिए विशेषाधिकार की अनुपस्थिति और बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को समान अवसर प्रदान करने की उपबंध, बंधुत्व - व्यक्ति का सम्मान और देश की एकता और अखंडता, मौलिक कर्तव्य में भी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के कुशल नेतृत्व में 13 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय छिंदवाड़ा तथा तहसील न्यायालय परासिया, चौरई, पांढुर्णा, सौंसर, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, तामिया एवं हर्रई में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
