मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई जिला छिंदवाड़ा में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के नेतृत्व में विकासखंड समन्वयक अफ़्शा खान की उपस्थिति में मरकाहांडी में छात्र छात्राओं के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नदी की साफ सफाई की गई जिसमें विकासखंड समन्वय द्वारा बताया गया कि यदि हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चौरई जिला छिंदवाड़ा में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के नेतृत्व में विकासखंड समन्वयक की उपस्थिति में समिति के सदस्य और स्थानीय छात्रों के माध्यम से जल स्त्रोत की साफ सफाई कर विकासखंड समन्वयक ने जल संवर्धन अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि ये अभियान 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक निरंतर 3 चरणों में चलाया जाएगा
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू जैविक खेती के लिए नीमास्त्र के प्रयोग और लाभ की जानकारी दे रहे हैं ।
स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालय उपहार योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में उपहार योजना विद्यालयों में संचालित हो रही है।राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व सचिव टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि विकासखंड चौरई के संकुल केंद्र व जनशिक्षा केंद्र चाँद के शासकीय प्राथमिक शाला पठरा जंगली रैय्यत में टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा अध्ययनरत 15 छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर व आंगनवाड़ी के 3 बच्चों को आवश्यक कपड़े प्रदान किये गए। ग्राम पठरा जंगली रैय्यत जो पहाड़ी पर स्थित है और आदिवासी समाज के लोग निवास करते है तथा पहाड़ी में होने की वजह से ठंडी हवा का वहां ज्यादा प्रकोप ।
नगर निगम आयुक्त छिन्दवाड़ा श्री सी.पी.राय के आदेशानुसार नगर निगम छिन्दवाड़ा द्वारा सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान सी.एस. कॉम्प्लेक्स, आज़ाद चौक, राज टॉकीज के आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से स्थापित गुमठियों एवं चबूतरों को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा गल्ला मार्केट, मिर्ची बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड से थाना कोतवाली तक क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं पूर्व अतिक्रमण मुक्त कराये गए स्थानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही बस स्टैंड पुलिस लाइन गेट से छोटा तालाब, पवार होटल तक स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिये अलाउंसमेंट कराई गई।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, छिंदवाड़ा जिले की ग्रामीण महिलाओं को अभी आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर छिंदवाड़ा जिले के हर्रई विकासखंड के ग्राम परणभटा की गुलाबवती धुर्वे, आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। कभी मजदूरी और सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाली गुलाबवती दीदी आज सफल कृषक उद्यमी बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गाँव की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।
