मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है ।और किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारियां भी शुरू कर दी है। लेकिन प्री मानसून की धीमि गति एवं देर से मानसून की आहट में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं रविवार को सुबह 5बजे से जिले के कई अन्य ब्लॉकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है ।जिससे किसानों को अब अपनी खरीफ फसलें बोवनी के लिए अच्छी बारिश मानी जा रही है। जिसके चलते किसान अब अपनी बोनी में लग गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
सभी प्रत्याशियों में उत्साह के साथ मतदाताओं से सम्पर्क जारी
कमर, गर्दन के लिए लाभदायक
मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी पंकज ठाकरे के साथ साक्षात्कार किया। पंकज ठाकरे ने बताया कि हमें उस उम्मीदवार को चुनना चाहिए जो पॉँच साल या उससे अधिक अपने गाँव के लोगो के विकाश के बारे में सोचे और कोई भी मुसीबत होने पर उसके लिए सड़क पर आ सके। उन्होंने यह बताया कि जिस तरह से ग्रामीणों में समिति का गठन किया गया है, वह केवल दिखावे के लिए किया गया है। क्योकि सरकार द्वारा कोई भी योजना को लेकर ग्रामीण के लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। जिसके चलते गाँव के लोग वंचित रह जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गाँव में पानी को लेकर बहुत ही ज्यादा समस्या उत्पन्न हो चुकी है। जिसको लेकर ग्राम के सरपंच और सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि हमारा मुखिया ऐसा होना चाहिए जो अपना न सोचकर अपने गाँव की भलाई के बारे में सोचे और कोई भी मुसीबत होने पर आगे खड़ा रहना चाहिए
हजारों लोगों ने दी श्रदांजलि
कटि चालन।
पथरकटी आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों खिलौने पाकर खिल उठे चेहरे- दिनांक 17 जून 2022 शुक्रवार को अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम पथरकटी के आंगनवाड़ी केंद्र में सिवनी निवासी श्री सी के चौबे की सुपुत्री स्व सुश्री याशिका चौबे के प्रथम पुण्य स्मृति में चौबे परिवार द्वारा कुलदेवी ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया गया। इस आयोजन में लगभग 57 बच्चो को ड्रेस, खिलौने, प्लास्टिक कुर्सियां देकर बच्चो को सहयोग किया गया। समय समय पर जरूरतमंद बच्चो को चौबे परिवार द्वारा सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में कुपोषित बच्चो के पोषण और देखभाल हेतु चौबे परिवार द्वारा उन बच्चो को गोद लिया गया। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बनाने के उद्देश्य से ग्राम में सार्थक प्रयास किये जायेंगे तथा सम्पूर्ण वर्ष में अनेक आयोजन किये जायेंगे। उपहार पाकर बच्चो के उत्साह और खुशी से ग्रामवासियो में उमंग देखी गई। इस कार्यकम में श्री सी के चौबे, यश चौबे, रिया यश चौबे, आर्या दुवे, राजेश तिवारी, आंगनवाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर श्रीमती साहू, कार्यकर्ता श्रीमती उषा सूर्यवंशी, बुधिया उइके, सहित ग्रामवासियो की उपस्तिथि रही।
जनता जनार्दन का आशीर्वाद पाने जन संपर्क का कल से शुभारम्भ ************************* जनपद सदस्य रहकर जनता जनार्दन की सेवा की, अब बारी है जिला पंचायत की। आप मतदाताओं का आशीर्वाद पाने के लिए जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ गुरुवार को क्षेत्र की जीवनदायिनी एवं श्रद्धा व आस्था का केंद्र कन्हान नदी का पूजन कर उसकी रक्षा का संकल्प लेंगे। साथ ही ग्राम के सभी मंदिरों में माथा टेककर व महापुरुषों की प्रतिमाओं को नमन कर जिला पंचायत क्षेत्र की प्रचार यात्रा शुरू कर रही हूं। ना धनबल हैं, और ना बाहुबल है, जनता की सेवा का संकल्प है। कर्मपथ पर आपका आशीर्वाद ही मेरा संबल है। ऐसे में विजयश्री तय है यह मेरा आत्मविश्वास है। दिनांक 16/06/2022 समय- 10.30 बजे स्थान- कन्हान नदी संत लीलामृत घाट रामाकोना। - निवेदक - श्रीमती सुमन दिनकर पातुरकर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23
आंखों के व्यायाम
मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से मधुकर गायकवाड़ के साथ साक्षात्कार किया। मधुकर गायकवाड़ ने बताया कि हमें उस उम्मीदवार को चुनना चाहिए जो पॉँच साल या उससे अधिक अपने गाँव के लोगो के विकाश के बारे में सोचे और कोई भी मुसीबत होने पर उसके लिए सड़क पर आ सके। उन्होंने यह बताया कि हमारा मुखिया ऐसा होना जो महिलाओं के हितों के बारे में सोचे और शिक्षित हो । उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताया कि हमारा मुखिया ऐसा होना चाहिए जो अपना न सोचकर अपने गाँव की भलाई के बारे में सोचे और कोई भी मुसीबत होने पर आगे खड़ा रहना चाहिए
