मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, शासकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं से 9वी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पहले बेसलाइन टेस्ट होगा। इसके आधार पर इन्हें नववी में पढ़ाई कराई जाएगी इसी को लेकर शिक्षा विभाग की बैठक एमएलबी स्कूल में हुई यहां पर बच्चों को कैसे पढ़ाया जाता है। इस आधार पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया साथ ही कक्षा आठवीं से 9वी में पहुंचे विद्यार्थियों को किस तरह पढ़ा जाएपढ़ाया जाए। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों को किस तरीके से प्रशिक्षण दिया जाए इस पर भी चर्चा की गई ।और शिक्षकों को इसके बारे में जानकारी प्रदान की गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पिछले 3 दिनों से शहर सहित जिले में गरज चमक के साथ में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला लगातार बीते 3 दिनों से चल रहा है। और 11 जुलाई से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वही शनिवार को दिन भर खुले मौसम रहा और दोपहर के बाद में रिमझिम बारिश और तेज बारिश भी देखने को मिली है। इसके कारण कई नदी नाले उफान के साथ भी यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे। और बीच-बीच में मध्यम बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से अशोक शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना वेरीफाइड को लेकर योगेश गौतम से साक्षात्कार किया। योगेश गौतम ने बताया कि उन्होंने कोरोना के दोनों टीके ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गाइडलाइन के तहत टीकाकरण दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 18 से ऊपर के लोगों को टीकाकरण लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया कि वह हमेशा कहीं भी बाहर जाते हैं, तो मास्क का जरूर प्रयोग करते हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में छिंदवाड़ा जिले के 3 जनपदों क्षेत्र मोहखेड, जुन्नारदेव और चौरई में शुक्रवार को चुनाव संपन्न कराए गए हैं। शुक्रवार को जिले भर में बारिश के बावजूद भी मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। चौरई में सर्वाधिक 87.83 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि मोहक में 82.93 और जुन्नारदेव में 79. 25 प्रतिशत मतदान किया गया है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, तीन चरणों के अंतिम चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में आज चौरई, मोहखेड और जुन्नारदेव के जनपद में 3 लाख 94 हजार 5 मतदाता 716 मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अंतिम चरणों को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण कर ली जा चुकी है। इसकी गुरुवार को मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है। जिला पंचायत में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा कांग्रेस आमने-सामने दावे कर रहे हैं। ऐसे में आज होने वाली तीन जिला पंचायत क्षेत्रों के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।