एक मार्च से दसवी और दो मार्च से 12 वीं की वार्षिक पपरीक्षा होगी शुरू वार्षिक परीक्षा 2023 का टाइम टेबल घोषित

"हिंदी और मराठी व्यंग्य" पुस्तक का विमोचन "व्यंग्य अमर्यादित आचरण को मर्यादा की हदें सिखाता है ": प्रो. सिंह "व्यंग्यकार पीड़ित मानवता की प्रतिनिधि आवाज होता है।": प्रो. मनोज पांडेय "व्यंग्य अस्वीकार्य स्थिति का अहिंसक विरोध है:" अवधेश तिवारी छिंदवाड़ा: शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय में हिन्दी के वरिष्ठ प्राध्यापक और साहित्यकार प्रो.विजय कलमधार की "हिंदी और मराठी व्यंग्य: शिल्प और संवेदना" पुस्तक का विमोचन समारोह हिंदी प्रचारिणी समिति छिंदवाड़ा में आयोजित हुआ। समारोह के प्रमुख अतिथि साहित्य अकादमी का पं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नागपुर विश्वविद्यालय के हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखक विजय कलमधार ने व्यंग्य आधारित अपनी कृति में शिल्प के विभिन्न आयामों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। व्यंग्य विकृति के विरुद्ध खामी दूर करने का शाब्दिक विरोध है। यह विद्रूपताओं का पर्दाफाश करने का साहित्यिक बिगुल है जो आक्रोश को उभारकर संघर्ष की चेतना उद्दीप्त करता है। व्यंग्य की तीक्ष्ण प्रहारात्मकता बासी पड़ी स्थितियों में बदलाव की अलख जगाता है। वक्त के साथ बढ़ती स्वार्थपूर्ति को व्यंग्य की आक्रामकता से ही नियंत्रित किया जा सकता है। व्यंग्य जनित तिलमिलाहट में अंतःसुधार की अभिप्रेरणा सन्निहित होती है। व्यंग्य पीड़ित मानवता की अन्याय, भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ प्रतिनिधि आवाज होता है। व्यंग्य दिशाहीन दंभ को मर्यादित आचरण करने को विवश करता है। व्यंग्य भाषा की प्रौढता है, प्राण स्वर है और उत्कर्ष है। व्यंग्य अस्वीकार्य स्थिति का अहिंसक विरोध है। व्यंग्यकार साहित्यिक संस्कृति की सच्चाई की हदबंदी की सीमाएं तोड़ता है और संप्रेषण का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम अध्यक्ष पी. जी. कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य प्रो. पी.आर. चंदेलकर ने प्रो.कलमधार की रचना धर्मिता की प्रशंसा करते हुए कहा की कबीर से बढ़कर व्यंग्य से सीधी चोट करने वाला साहित्यकार आज तक नहीं हुआ है। पूर्व आकाशवाणी उद्घोषक अवधेश तिवारी ने कृति की समीक्षात्मक अनुशीलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि साहित्य संवेदना से आगे की प्रतीति होती है। जब सर्वत्र नग्नता पसरी हो तो व्यंग्यकार का दायित्व और बढ़ जाता है। पाठक के हृदय को संतोष से भरना ही लेखक के लेखन की असली कसौटी होती है। प्रो. अमर सिंह ने विजय कलमधार को छिंदवाड़ा की सौंधी मांटी के सृजन का उभरता हुआ युवा सितारा करार देते हुए समालोचनात्मक अंदाज में कहा कि कृति बताती है कि व्यंग्य अमर्यादित आचरण को मर्यादा की हदें सिखाता है। बिना वक्रोक्ति के साहित्य सृजन संभव नहीं है। व्यंजना वही जो व्यंजित, आंदोलित और आलोकित करे। लेखक प्रो. विजय कलमधार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बौद्धिक कंगाली के समय में व्यंग्य ही साहित्य को बचा सकता है। इसी बात को केंद्र में रखकर उन्होंने अपनी कृति का सृजन किया है। प्रो. टीकमणी पटवारी ने व्यंग्य के प्रयोग को समाज की पीड़ा को कम करने, कदाचरण को सद्व्यवहार में बदलने और शोषण के खिलाफ सटीक साहित्यिक बिगुल फूंकना बताया। कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों के साथ हिंदी प्रचारिणी समिति के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, साहित्य सचिव रणजीत सिंह परिहार और प्रकाश साव की गरिमामई उपस्थिति रही।

Transcript Unavailable.

*जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति द्वारा ओरिएंटल नर्सिंग कॉलेज में नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई निकाली गई रैली* *अमरवाड़ा*-जिला कलेक्टर माननीय शीतला पटले जी के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल जी के निर्देशन में अमरवाड़ा विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति के द्वारा ओरिएंटल नर्सिंग कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई एवं रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में उपस्थित जन अभियान परिषद के परामर्शदाता अंशुल जैन के द्वारा संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और शपथ दिलवाई गई कि नशा नहीं करेंगे ना ही अपने परिजनों को करने देंगे और अपने क्षेत्र में नशा न करने को लेकर जागरूक करेंगे । आज के इस कार्यक्रम में ओरिएंटल नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर अफसार अंसारी मैनेजर शादाब मंसूरी नवांकुर संस्था प्रगति सोपान समिति के सेक्टर प्रभारी रमेश पवार एमएसडब्ल्यू के छात्र नीरज कुशवाहा शिक्षिकाएं सुमनलता चोरिया पूर्णिमा ढोके रोशनी वर्मा प्रियंका जावरे एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

श्री चौबे जी की हुई मूल विभाग जनपद पंचायत में प्रशिक्षण केंद्र से वापसी। सभी लोग हुए भावुक।

शासन की योजनाओ को बताया गया

6 जिलों के प्रतिभागी रहे उपस्थित। अब बिबिध जिलों के जनपदों में दी जाएगी ट्रेनिंग।

Transcript Unavailable.

जिले के किसानों को मौसम संबंधी सलाह ========================================== भारत सरकार के भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबध्द आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा आगामी 5 दिनों के मौसम को देखते हुये जिले के किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि अगले 120 घंटों के दौरान 3 से 7 दिसंबर तक साफ से हल्के बादल रहने और मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री.सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री.सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 58-66 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 24-28 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा दक्षिण, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशाओं में बहने एवं 5-11 कि.मी.प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली ========================================== विश्व एड्स दिवस पर ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खज़री की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने गत दिवस एड्स जागरूकता रैली निकाली और एड्स से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवकों ने एड्स जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया । साथ ही एड्स से बचाव के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अशोक कुमार मराठे जिला संगठक डॉ.वाय.के.शर्मा, ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद तिवारी, महिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीता स्वामी, रासेयो के स्वयंसेवक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे ।