खाद्य अधिकारी ने की राशन दुकान की जांच

सुबह की सुर्खियां

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन आज ========================================================= भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के व्दितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में आज प्रात: 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है । इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन आज ========================================================== मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने बताया कि आज दोपहर एक बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया है । उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय सांसद, जिले के विधायकगण, जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष जनपद पंचायतों के साथ ही संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है ।

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर छिंदवाड़ा में लगाई गई नशा मुक्ति प्रदर्शनी जिले के आम जन व अन्य सभी वर्गों के लोग प्रदर्शनी का 15 अगस्त तक नि:शुल्क कर सकते हैं अवलोकन ========================================================== सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल, गायत्री परिवार, म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से छिंदवाड़ा नगर के बस स्टैंड के पास मोहन नगर रोड पर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका गत दिवस लगभग 200 व्यक्तियों और कल लगभग 300 व्यक्तियों ने अवलोकन किया । इस प्रदर्शनी को आगामी 15 अगस्त तक प्रतिदिन प्रात: 6 से रात्रि 8 बजे तक नि:शुल्क देखा जा सकता है । सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक श्री एस.के.गुप्ता द्वारा जिले के आम जन, नशा से प्रभावित लोग, युवक-युवतियां, विद्यार्थीगण, व्यापारी, किसान, मजदूर आदि सभी वर्गों के लोगों से इस प्रदर्शनी के अवलोकन की अपील की गई है ।

जिले में अभी तक 142.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ========================================================== जिले में अभी तक 142.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 152.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 27 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 65.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 27 जून को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 13.8, मोहखेड़ में 36.4, तामिया में 160, अमरवाड़ा में 71.4, चौरई में 34.4, हर्रई में 142.4, सौंसर में 41.9, पांढुर्णा में 16, बिछुआ में 23.1, परासिया में 79.1, जुन्नारदेव में 98, चांद में 65 और उमरेठ में 68.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 79.8, मोहखेड़ में 89.7, तामिया में 224, अमरवाड़ा में 156.6, चौरई में 151.5, हर्रई में 343.6, सौंसर में 63, पांढुर्णा में 55.8, बिछुआ में 79.7, परासिया में 167.3, जुन्नारदेव में 184.4, चांद में 120.1 और उमरेठ में 136.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सिविल अस्पताल पांढुर्णा में रक्तदान शिविर संपन्न ======================================================== प्रधान न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा और जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पांढुर्णा श्री कृष्णदास महार के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल पांढुर्णा में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ । शिविर में 31 यूनिट रक्तदान हुआ । जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पांढुर्णा श्री महार ने बताया कि शिविर में उनके स्वयं के साथ ही व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड पांदुर्णा श्री भूपेन्द्र आर्य, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पांदुर्णा श्री विजय केवटे, अधिवक्ता सर्वश्री अवतार सिंह रामगढिया, भागवत निकोसे व दिपेश पदमाकर, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पांदुर्णा श्री शिवेन्द्र सिंह तोमर, सुश्री याश्मीन कुरैशी, सर्वश्री नवीन जैसवाल, निलेश वरकडे, विजय करोसिया, राजेश परतेती, रवि सोनी और अस्पताल के कर्मचारीगणों के साथ ही अन्य व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल पांदुर्णा श्री दिपेन्द्र सलामे व नर्स स्टाफ ने रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य किया । इस अवसर पर अधिवक्ता सुश्री नेहा तितरे व सुश्री दिव्या पदमाकर सहित अन्य अधिवक्तागण और नागरिकगण उपस्थित थे ।

ग्रीष्मकालीन फसल मूंग व उड़द की प्रतिदिन प्रति किसान उपार्जन सीमा में वृध्दि ========================================================= भारत सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्राइज सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत रबी वर्ष 2023 व विपणन वर्ष 2023-24 में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग व उड़द की प्रतिदिन प्रति किसान 25 क्विंटल की उपार्जन सीमा में वृध्दि कर अब प्रतिदिन प्रति किसान 40 क्विंटल उपार्जन सीमा का निर्धारण किया गया है । इस संबंध में राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में प्रभारी कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारी संस्थायें, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जिला विपणन अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी और फसल उपार्जन के सभी नोडल अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन फसल मूंग व उड़द उपार्जन के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

दो की सौगात के लिए प्रधानमं नई वंदे भारत ट्रेनोंत्री श्री मोदी का आभार- मुख्यमंत्री श्री चौहान ========================================================= प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को प्रदान की गई दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका आभार माना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि - "भोपाल-जबलपुर और भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभ करना, मध्यप्रदेश के विकास का एक और सोपान है। देश की विकास यात्रा में पूरा भारत प्रधानमंत्री श्री मोदी का सहयात्री है। वंदे भारत एक्सप्रेस नए भारत के सपनों को नई गति देगी।"

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, भूतेरा गांव में खनिज हमले पर हुए हमले के बाद मामले में जांच में अपनी रिपोर्ट जिला कलेक्टर श्रीमती शीला पर ले को सौंप दी है अब इसके बाद ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।