जिले में अभी तक 1159.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ========================================================== जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 1159.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 1558.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 22 सितम्बर को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 17 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 22 सितम्बर को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 7.4, मोहखेड़ में 10.1, तामिया में 9, अमरवाड़ा में एक, चौरई में 19, हर्रई में एक, सौंसर में 37, पांढुर्णा में 71, बिछुआ में 36, जुन्नारदेव में 1.4, चांद में 28 और उमरेठ में 0.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 1039.8, मोहखेड़ में 1063.7, तामिया में 1793, अमरवाड़ा में 1067.6, चौरई में 956.2, हर्रई में 1261, सौंसर में 1145, पांढुर्णा में 870, बिछुआ में 832.4, परासिया 1411.2, जुन्नारदेव में 1283, चांद में 1051.1 और उमरेठ में 1290.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

विठ्ठल रुक्मिणी बाल हरिपाठ मंडल द्वारा दी जा रही भजनों की प्रस्तुति

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर संपन्न ========================================================== विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जबलपुर के अध्यक्ष श्री सी.पी.सिंह, सदस्य (तकनीकी) श्री आशीष शुक्ला व सदस्य श्री व्ही.के.लोखंडे और म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता श्री खुशियाल शिववंशी द्वारा आज सहायक अभियंता (शहर) उप संभाग पावर हाउस छोटी बाजार छिंदवाड़ा के कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की सुनवाई की गई । इस शिविर में प्राप्त 11 आवेदनों में से 4 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया और शेष आवेदनों के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया ======================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितम्बर को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जम्बूरी मैदान में जारी तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंडाल, बैठक, स्वच्छता, पार्किंग, आवागमन, भोजन व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक बिंदु की माइक्रो लेवल पर योजना बनाकर व्यवस्थाएं की जाएं तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद श्री वी .डी. शर्मा,विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री हितानंद शर्मा ,श्री सुमित पचौरी उपस्थित थे। सीएम ने वर्चुअली दिये निर्देश- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित भोपाल आगमन पर अन्य जिलों से भोपाल आने वाले नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था के संबंध में भोपाल संभाग के जिला अधिकारियों को निवास कार्यालय से वर्चुअली दिशा निर्देश भी दिए।

विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये ईव्हीएम मशीनों का हैंड्सऑन कराये जाने का कार्य प्रारंभ छिंदवाड़ा में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही तहसील चांद, बिछुआ और हर्रई में भी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईव्हीएम मशीनों का कराया गया हैंड्सऑन =========================================================== कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये ईव्हीएम मशीनों का हैंड्सऑन कराये जाने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। इसके लिये जिला पंचायत छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में ईव्हीएम मशीनों का हैंड्सऑन केन्द्र स्थापित किया गया है। इस केन्द्र में आज 4 सत्रों में मास्टर ट्रेनर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेर के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री राकेश डेहरिया और शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री राघवेन्द्र वसूल द्वारा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को ईव्हीएम मशीनों का हैंड्सऑन कराया गया । इसके अलावा तहसील चांद, बिछुआ और हर्रई में भी अधिकारियों/कर्मचारियों को ईव्हीएम मशीनों का हैंड्सऑन कराया गया।

एक पूर्व अधीक्षिका को संस्था का समस्त प्रभार तत्काल सौंप कर प्रभार सूची जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश ======================== सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव की पूर्व अधीक्षिका श्रीमती रचना सरयाम को निर्देश दिये गये हैं कि संस्था का समस्त प्रभार अधीक्षिका श्रीमती अनीता झरवड़े को तत्काल सौंप कर प्रभार सूची जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्रभार नहीं सौंपे जाने पर संबंधित के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वे स्वयं जिम्मेदार रहेंगी । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री मरकाम ने बताया कि पूर्व अधीक्षिका श्रीमती रचना सरयाम द्वारा आज दिनांक तक शासकीय और वित्तीय अभिलेखों का प्रभार वर्तमान अधीक्षिका को नहीं सौंपा गया है। साथ ही एक आवेदक द्वारा सीएम हेल्पलाईन में छात्रावास के लिये क्रय किराना व अन्य खाद्य सामग्री की 4 लाख 848 रूपये का भुगतान नहीं करने की शिकायत दर्ज की गई है जो शासकीय आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आती है, इसलिये संबंधित पूर्व अधीक्षिका को पुन: प्रभार सौंपने के निर्देश दिये गये हैं ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.