आज होगी आध्यात्मिक भजन संध्या

सुबह की सुर्खियां

जनपद पंचायत तामिया और परासिया में विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक 13 दिसंबर को =============================================== अग्रणी जिला प्रबंधक श्री हुकुम चंद्रा ने बताया कि सेवा क्षेत्र दृष्टिकोण के अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत तामिया में 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से और जनपद पंचायत परासिया में शाम 4 बजे से विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में सितंबर तिमाही 2023 की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सभी बैंकों के विकासखंड समन्वयकों और शाखा प्रबंधकों के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित रहने और बैंक के स्थानीय बी.सी./कियोस्क ऑपरेटर को लाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

पूर्व आईआईटी छात्र ने IIT कानपुर में दान किये 1.6 करोड़ रुपये।

शासकीय बालक माध्यमिक शाला प्रांगण चौरई में दिव्यांग विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगितायें संपन्न ======================= राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश भोपाल के समावेशित शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं तथा 3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस के परिप्रेक्ष्य में आज जिले के जनपद शिक्षा केन्द्र चौरई में बी.आर.सी. श्री विजय पवार के नेतृत्व में शासकीय बालक माध्यमिक शाला प्रांगण चौरई में खेल प्रतियोगितायें संपन्न हुई। दिव्यांग बच्चों द्वारा चित्रकला, रंगोली, दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, संगीत आदि की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई । इन प्रतियोगिताओं का समापन समारोह राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री प्रभात मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री मिश्रा ने समापन समारोह में दिव्यांग बच्चों को जीवन जीने के लिए परिष्कृत करने का आव्हान किया । उन्होंने प्रारंभ में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समापन समारोह की शुरुआत की । माध्यमिक बालक शाला चौरई की छात्राओं ने ईश वंदना प्रस्तुत की । उन्होंने टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी चाँद की ओर से प्रत्येक बच्चों को स्वेटर और जनपद शिक्षा केन्द्र की ओर से बैग का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश कुमार मालवीय ने किया। इस अवसर पर खंड स्तरीय अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

वैश्य महासम्मेलन ने किया कैलेंडर का विमोचन सौंसर। आज सौसर नगर के उमिया जिनिंग परिसर में वैश्य महासम्मेलन ने नए वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील इकाई अध्यक्ष ओम बागानी ने की। जिला इकाई अध्यक्ष रमेश जाखोटिया, जिला युवा इकाई के अध्यक्ष विशाल माहेश्वरी विशेष अतिथि थे। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, इंद्र चंद्र डागा, संजय राठी, नटवर टावरी, राधेश्याम सुधा, अशोक राठी, सुरेश पटेल, नरेश गोयल, सुरेखा डागा, सुनीता बागनी, समीर माहेश्वरी, ब्रजकिशोर माहेश्वरी, प्रीतेश पटेल व वैश्य महासम्मेलन के सदस्य उपस्थित थे।

आज का छिंदवाड़ा मंडी भाव

आज का बैतूल मंडी भाव

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.