Transcript Unavailable.
अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में 21 जनवरी तक निरन्तर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश सभी शासकीय कार्यालयों में 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की व्यवस्था करने के भी निर्देश ================================================== अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों के साथ ही सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अपने विभाग के कार्यालय में 21 जनवरी 2024 तक निरन्तर विशेष सफाई अभियान चलायें। सभी सरकारी इमारतों और स्कूल व कालेजों में साज-सज्जा करें। साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में 21 से 26 जनवरी 2024 तक रोशनी की व्यवस्था भी करें। इस प्रकार जिला स्तर, जनपद पंचायत स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर सभी अधिकारी, अपने-अपने कार्यालयों में सफाई अभियान चलायें, लाइटिंग की कार्यवाही करें और कार्यवाही करने के बाद फोटो व वीडियो एवं रिपोर्ट भी भेजें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ज़िला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा श्री जी.एस.बघेल द्वारा आज पांढुर्णा जिले के सौंसर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी ऑफिस और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरगांव व पारडसिंगा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने आगामी माह से होने वाली बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सभी संस्था प्रमुखों को कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षायें लगाने के निर्देश दिये । उन्होंने इस दौरान किसी भी शिक्षक को अवकाश स्वीकृत नहीं करने और शाला में नियमित रूप से उपस्थित होने के निर्देश भी दिये । उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई रखने, पुताई करने, शौचालय की सफाई, कमरों में उचित लाइटिंग व्यवस्था, आईसीटी लैब की नियमित क्लास लगाने आदि के लिये भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिन शालाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई, उन शालाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश भी दिये गये ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
