कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय और एस.आर.एल.एम. द्वारा छिन्दवाड़ा/पांढुर्णा जिले की जनपद पंचायतों में एस.एस.सी.आई अनूपपुर में सुरक्षा जवान/सुरक्षा सुपरवाईजर पद के लिये 23 जनवरी से पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है .

सुबह का सुविचार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता शपथ दिलाई जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ ही सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस और अन्य संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं ।

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को शासकीय हाई स्कूल कन्या जवाहर शाला छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय विशेष भोज का आयोजन किया गया है । इस विशेष भोज में गणतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा प्रस्तावित शाला में 26 जनवरी को आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिये पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगरपालिक निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, विकासखंड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य/प्रधानपाठक शासकीय हाई स्कूल कन्या जवाहर शाला, जिला आपूर्ति अधिकारी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुये आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.