प्रयास संगठन ने केन्द्रिय विद्यालय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन आज प्रयास (जीने की नई सोच) संगठन सौंसर द्वारा केन्द्रिय विद्यालय को सौंसर नगर में शुरू करने हेतु एक ज्ञापन माननीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार, माननीय शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं जिला कलेक्टर पांढूर्णा के नाम से अनुविभागीय अधिकारी सौंसर को ज्ञापन सौंपा संगठन शीघ्र ही केन्द्रिय विद्यालय हेतु हस्ताक्षर अभियान मुहिम चलाने जा रहा है ताकि क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने का लाभ नगर में ही मिल सके । इस अवसर पर प्रयास संगठन के उपाध्यक्ष विजय नागदवने, सचिव प्रदिप कलसकर, कोषाध्यक्ष अशोक भुसारी, नगर संयोजक निलेश खंडाईत, विशाल डोंगरे अभिषेक भोपे, गणेश ढगे प्रह्लाद सिंगनदीपे, रोहित टेकाम अजय धोटे,प्रवीण बगानी गिरधर चांडक,निलेश खंडाईत शुभम हेडाऊ उपस्थित थे ।