म.प्र.लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिये नियुक्त संभागीय पर्यवेक्षक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ.अशोक कुमार भार्गव द्वारा आज छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में बनाये गये 2 परीक्षा केन्द्रों शासकीय नवीन जवाहर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएस काम्पलेक्स आजाद चौक रोड और प्राचार्य शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चंदनगांव नागपुर रोड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये । उल्लेखनीय है कि म.प्र.लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आगामी 8 से 13 जनवरी 2024 तक प्रात: 10 से दोपहर एक बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के 2 परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में 359 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
