3 जनपदों की 8 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 31 दिसंबर को ========================= कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 31 दिसंबर को जिले की 3 विधानसभा की 3 जनपद पंचायतों की 8 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है । नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने बताया कि आज विधानसभा चौरई की जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत चीचगांव और सिहोरामाल, विधानसभा जुन्नारदेव की जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत झोतकला, बिचबेहरी, मड़काढाना और हिरदागढ़, विधानसभा परासिया की जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मंडला और पलटवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है।