मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में 29 दिसंबर को जबलपुर में प्रस्तावित संभागीय समीक्षा बैठक की तैयारी एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों की बैठक ली । उन्होंने विभागवार तैयार छिन्दवाड़ा जिले की जानकारी की समीक्षा की और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत किए गए सर्वे कार्य के फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।