माचागोरा बांध से किसी भी वक्त छोड़ा जा सकता है पानी बांध के निचले क्षेत्र के ग्रामवासियों से नदी तट पर नहीं जाने की अपील ======================= पेंच व्यपवर्तन बांध जल संसाधन संभाग क्रमांक-एक चौरई के कार्यपालन यंत्री श्री एस.के.सिरसाम ने जानकारी दी है कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत पेंच बाध (माचागोरा बांध) के जलग्रहण क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण बांध का जल स्तर निर्धारित स्तर पर पहुंच चुका है तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत बांध का निर्धारित स्तर बनाये रखने के लिये वर्षा के दौरान समय-समय पर किसी भी वक्त बांध के मुख्य द्वार को खोलकर बंद किया जायेगा जिससे पेंच नदी में पानी बहाव व जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी । उन्होंने अपील की है कि बांध के निचले क्षेत्र के ग्रामवासी नदी तट व तल के पास नहीं जायें और निचले क्षेत्र में मवेशी, मोटर पंप व अन्य उपयोगी वस्तु नहीं रखें एवं सतर्क रहें ताकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि न होने पाये।
