शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में अध्यनरत स्नातक प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के पूरक परीक्षा के विद्यार्थियों के लिये बिना विलंब शुल्क के ऑनलाईन पोर्टल में परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2023 निर्धारित कर दी गई है । पूरक प्राप्त विद्यार्थी समय-सीमा में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
