विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने व शिकायत दर्ज करने की सलाह अभी तक 522 कॉलरों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण ================================================ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के ई-दक्ष केन्द्र में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 स्थापित किया गया है । इस टेलीकॉलिंग कॉल सेंटर से संपर्क करने वाले आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया जा रहा है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से अभी तक 522 कॉलरों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम काटने, संशोधन और वोटर कार्ड प्राप्त नहीं होने से संबंधित जानकारी चाही गई थी, जिन्हें पूर्ण जानकारी और संलग्न दस्तावेजों की जानकारी प्रदान करते हुये शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया। इसमें 17 नवंबर तक की 521 और आज शाम 6 बजे तक की एक आवेदक की निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये दिया गया उचित परामर्श शामिल है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने के संबंध में कोई भी मतदाता 1950 कॉल सेंटर से टेली कॉलिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधि त जानकारी व शिकायत के लिये भी इस कॉल सेंटर में कॉल करने की सलाह दी गई है ।