श्रमदान कर मनाया रासेयो का स्थापना दिवस रासेयों के स्थापना दिवस पर हुए विविध आयोजन रामाकोना - राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की 54 वीं वर्षगांठ पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना की रासेयो इकाई के स्वयंसेवकों ने रासेयो के सूक्ति वाक्य श्रम, सेवा, सहयोग को चरितार्थ करते हुए श्रमदान कर स्थापना दिवस मनाया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम शालेय परिसर में स्वच्छता एवं गाजर घास उन्मूलन सहित प्लास्टिक मुक्त संस्था परिसर कार्यक्रम चलाकर परिसर को गाजर घास एवं प्लास्टिक मुक्त किया। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने शालेय वाटिका के गड्ढों को मिट्टी से पूराव किया, पौधों की क्यारियां बनाई एवं ट्री गार्ड लगाकर उन्हें सुरक्षित किया। साथ ही विगत दिनों लगाए गए पौधों के आसपास की खरपतवार नष्ट कर हैंडपंप के आसपास की सफाई करते हुए सोख्ते गड्ढे का निर्माण किया । दोपहर बाद आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ एवं रेशनलिस्ट पीकेएस गुर्वे ने वैचारिक परिवर्तन और आधुनिक समाज विषय पर छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि भूतपूर्व संस्था प्राचार्य एवं वर्तमान में सीएम राइस विद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य श्री अब्दुल हक खान सर ने स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उन्हें समाज सेवा के माध्यम से अपने चरित्र करने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम वाणी के मोबाइल वाली से संचालित गुर्वेजी की डायरी कार्यक्रम का शुभारंभ भी हुआ। , सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर,मोटिवेशनल गुरु मधुकर गायकवाड एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था प्राचार्य श्री आर डी भकने ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान मोबाईल वाणी से अमोल गुर्वे एवं योगेश गौतम भी उपसि्थत थे। कार्यक्रम अधिकारी श्री नाचनकर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, प्रेरणा पुरुष ,करतल ध्वनि ,उद्देश ,प्रमाण पत्र एवं विभिन्न शिविरों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। इस अवसर पर सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय सेवा योजना में 2 वर्ष अर्थात 240 घंटे कार्य पूर्ण कर चुके एवं पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 54- स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना का " ए " प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था कार्यक्रम सहायिका राधिका चौधरी, अश्विनी भास्कौरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक मयूर कामठे, महेश भक्ते, प्राजंलि पातुरकर, नम्रता गुर्वे, आंचल कामठे आंचल बागडे,शीतल भास्कौरे ने किया। कार्यक्रम में कुल 94 स्वयंसेवक सेविकाओं ने सहभागिता दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में देवांशु चौधरी, हषर्ल चौधरी, प्रीतम खंडाईत ,सुमित बाविस्टाले , दीक्षांत चौधरी, सोनल मस्के, कामाक्षी पातुरकर ,तनुश्री भक्ते, कशिश जैवार, पूनम टिटवारे, दुर्गा भक्ते, वैष्णवी भक्ते, सायमा खान, अनुष्का पाल, संजना चौधरी,, नेहा पाल, कल्याणी कोडापे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।