मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से अमोल गुरवे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पचागांव निवासी किसानों से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके गाँव में बिजली की बहुत समस्या है। उन्होंने बताया कि दिन भर बिजली कटी रहती है, केवल रात में 6 घंटे बिजली उपलब्ध होती है। बिजली नहीं होने से उनके फसल को काफी नुक्सान हो रहा है। इसकी शिकायत अधिकारियों के पास की गयी है लेकिन उनके समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है