प्रदेश प्रावीण्य सूची में कला संकाय की छात्रा कु.मौली नेमा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल द्वारा आज मण्डल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2022-23 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । मण्डल द्वारा जारी राज्य प्रावीण्य सूची में हायर सेकेण्डरी परीक्षा कक्षा 12वीं में कला संकाय में जिले के ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा की छात्रा कु.मौली नेमा पिता श्री अनिल नेमा द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया ।
