मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है। जिले की 856 राशन दुकानों और 146 सहकारी समितियों में ताले जड़े हुए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर जिले के करीब सवा तीन लाख पात्र राशन नहीं मिल रहा है। वही समिति बंद होने से इनकी उपार्जन खाद वितरण वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
