मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इन डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बुधवार को दिनभर मरीजों उपचार के लिए भटकते नजर आए हैं। जिला कलेक्टर व एसडीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के उपचार का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के संविदा डॉक्टरों और आयुष विभाग के डॉक्टरों के हवाले किया ।लेकिन जिला कलेक्टर जाने के बाद उठ कर चले गये। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
