मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से यूपी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले की कॉलेज में जनभागीदारी के सहयोग से यातायात के नियमों को लेकर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भरत घई के मुख्य आतिथ्य में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत मार्गदर्शन व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से यातायात डीएसपी श्री चौबे तथा श्री लोहित ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों पर चर्चा करते हुये बीते समय में हुई दुर्घटनाओं पर प्रकाश डाला । इस अवसर जनभागीदारी अध्यक्ष श्री घई ने इस आयोजन की सराहना करते हुये इसे न केवल विद्यार्थियो के लिए बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी बताया । प्रभारी प्राचार्य डॉ.अमिताभ पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से यातायात के नियमों का पालन करने का आग्रह किया । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
