मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सांसद से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर निम्नी करेगा और इनसे जुड़े 3 ग्राम और आते हैं यहां पर सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है जिसके कारण यातायात की समस्या है निरंतर बनी हुई हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद भी यह सड़क नहीं बनाई गई और इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित होकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द आंदोलन और चक्का जाम जैसी स्थिति को लेकर इस स्थिति पर प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी इसको लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। ग्राम निमनी से सौसर आने जाने वाली जो की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आती हैं जिसकी दूरी 4 की मी हैं इस दूरी के अंतर्गत 5 ग्राम बसते है जो निमनी, कढ़ैया, इंदिरा आवास, करमाकडी, जिरोला है यह सड़क पुरी तरह से खराब हो गई है गड्ढों में तब्दील हो गई है आए दिन दुर्घटना हो रही है इस सड़क पर सुबह कोचिंग स्कूल कॉलेज के बच्चे साईकिल से आना जाना करते हैं उसी प्रकार व्यवसाई नौकरी पेशा एवम सेकडो ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते है सड़क खराब होने के कारण लगातार दुघर्टना हो रही हैं गड्ढों भरी सड़क के कारण दुर्घटना, प्रसव के मरीजो हेतु एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती है वर्ष 2015-16 में इस सड़क का निर्माण हुआ था किंतु यह सड़क 2 दो साल में ही पुरी तरह से खराब हो गई शिकायत करने पर दिखावे के लिए रीपेरिंग की गई दोबारा शिकायत और ज्ञापान बार बार देने के बाद भी कोई करवाही नही हुई ना सड़क सुधारी गई जिसके कारण समस्त गांव के ग्रामवासी अत्यधिक आक्रोशित हैं अगर जल्द से जल्द ग्राम वासियों की मांग पुरी नही होती सड़क का पुनः निर्माण नही किया जाता तो समस्त ग्राम वासी सड़क के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन धरना प्रदर्शन चक्का जाम करेंगे जिसकी पुरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने मे राजा बोड़े, मारोती कारोकारजी, विश्राम भोयर, ज्ञानेश्वर गावंडे, सुनील भोंगांडे, जयश पिंपलकर, मनोज भुजाडे, रवि पिंपलकर, चेतन निम्बुलकर, दर्शन पिंपलकर, किशोर गोहने, अमित मस्के, दिनेश येलमुले, प्रदीप पिंपलकर, अनिल सूर्यवंशी, मनीष पिंपलकर, प्रमोद गुर्वे, सुनिल जुनघरे, निलेश डबले, शिव पिंपलकर, भगवान रूंघे, रमेश वाघ, आदी युवा साथी उपस्तिथ थे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
