मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षाओं का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कक्षा बारहवीं का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र विद्यार्थियों द्वारा हाल किया गया। परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई भी नकल ना हो। परीक्षा पारदर्शी तरीके से हो इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जिसके चलते निरीक्षण दल द्वारा शनिवार को 62 परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल व उनके अन्य द्वारा शनिवार को 5 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया ।अन्य सदस्य द्वारा औचक निरीक्षण करने पहुंचे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।