मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही है। इसमें कक्षा 10वीं हाई स्कूल की परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो रही तो वही है सेकंडरी की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक विद्यार्थियों के लिए 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। इन परीक्षाओं के लिए कुल 156 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।