मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले के मेडिकल कॉलेज से संबंधित जिला अस्पताल की व्यवस्था लड़खड़ाई है। जिला अस्पताल में अव्यवस्था और मरीजों के साथ निरंतर हो रही घटनाओं पर रोक नहीं लगाने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवहेलना करने, शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने से नाराजगी,जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सिविल सर्जन डॉ महेंद्र कुमार सोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयावधि में जवाब न मिलने पर एक पक्षीय निर्णय कर दो वेतन वृद्धिया असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की जाएगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
