"खुशियों की दास्तां" पीएम स्ट्रीट वेंण्डर योजना से श्रीमती आशा दास का जैविक सब्जियों का व्यवसाय फिर से चल पड़ा जैविक सब्जियों के व्यवसाय में घर पहुंच सेवा भी दे रही हैं =========================================================== श्रीमती आशा दास पति श्री दिगम्बर दास का परिवार छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 39 शुक्ला ग्राउंड के सामने रहता है। श्रीमती आशा दास ने बताया कि उनका सब्जी का व्यवसाय कोरोना काल में पूरी तरह बंद पड गया था। जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई थी । दुकान व मकान का किराया देने में बहुत ही परेशानियां हुईं। जैविक सब्जी के व्यवसाय की जमा पूंजी परिवार को चलाने व किराया देने में समाप्त हो गई। इस दौरान नगरपालिक निगम के एक अधिकारी जो कि पूर्व से मेरे ग्राहक हैं, के माध्यम से पता चला कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट योजना के अंतर्गत 10000 रुपए की कार्यशील पूंजी ऋण के माध्यम से बिना ब्याज के प्राप्त हो रही है। इस जानकारी पर मैंने नगरपालिक निगम के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन कराकर बैंक में अपना ऋण प्रकरण जमा कराया। सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चन्दनगांव शाखा द्वारा मुझे 10000 रुपए का ऋण प्राप्त हुआ, जिसके बाद व्यवसाय पुनः चल पड़ा। कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौर में ग्राहकों को घर पहुंच सेवा देने के साथ ही मोबाईल के माध्यम से पैसा लेना-देना भी सीख लिया है जिससे अभी भी व्यवसाय में सुविधा हो रही है। इस व्यवसाय से प्रतिदिन लगभग 500 रुपए और प्रतिमाह लगभग 30000 रुपए की आमदनी आराम से प्राप्त हो जाती है। बैंक की किश्त भी चुका दी है। इस योजना के माध्यम आज मेरे परिवार का भरण-पोषण पहले से और बेहतर ढंग से हो पा रहा है। श्रीमती आशा दास का कहना है कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंण्डर योजना गरीबों के लिए आर्थिक स्वावलंबन की राह प्रशस्त कर रही है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंण्डर योजना से प्राप्त ऋण की किश्त समय पर वापस करके 50 हजार रूपये तक का ऋण प्राप्त कर अपने रोजगार को और उन्नतशील बना सकते हैं। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंण्डर योजना का लाभ पाकर अपने जैविक सब्जी को पुनः और बेहतर ढंग से संचालित कर श्रीमती आशा दास काफी खुश हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।