मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बीते दिनों उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस जिले के विकासखंड मोहखेड के ग्राम बांडाबोह की मातृकृपा गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निर्धारित क्षमता 100 की तुलना में 50 गौ-वंश उपलब्ध पाये जाने पर उन्होंने तत्काल गौ-वंश उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक नोडल ऑफिसर को दिए । गौ-शाला में गेहूं का भूसा उपलब्ध पाया गया। उन्होंने और अधिक मात्रा में गेहूं का भूसा खरीदने के निर्देश दिये ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।