मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी संघ अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जा रहे हैं। गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। आज से जिले के 1 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। संघ ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र यदुवंशी ने कहा कि शुक्रवार को जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी जिला अस्पताल के गेट नंबर 4 पर एकत्रित होकर हड़ताल पर बैठेंगे ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
