प्रशासन के आश्वासन के पश्चात रिधोरा मे किसान सत्याग्रह सम्पन्न हुआ ग्राम रिधोरा तथा पिपला नारायण वार के सैकड़ो किसान खेत से उपज लाने ले जाने के लिए सडक निर्माण की मांग विगत कई दिनों से कर रहै है परन्तु शासन प्रशासन द्वारा इस समस्या का निराकरण नही किया गया इस कारण आज रिधोरा मे सडक किनारे किसानों ने अपनी जायज माँग को लेकर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर *किसान सत्याग्रह* किया जिसमें सौंसर क्षेत्र के विधायक विजय चौरे ,संजय चौरे ,कांग्रेस नेता सोपान कोहले ने जनसभा को संबोधित कर प्रशासन से किसानों को न्याय देने की बात की। साथ ही सडक के निर्माण के लिए विधायक विजय चौरे ने 15 लाख रू विधायक निधि से देने का आश्वासन किसानों को दिया जिससे किसानों में हर्ष का वातावरण उत्पन्न हुआ। पश्चात प्रशासन की और से सौंसर तहसीलदार, आर,आई पटवारी थाना प्रभारी शासकीय अमला उपस्थित हुआ उनके द्वारा किसानों की जायज मांग को सुना गया और कहा हम सभी किसानों से सोमवार को तहसील कार्यालय मे बैठक कर किसानों की सहमति से सडक निर्माण करेंगे या जिस किसी माध्यम से समस्या का निराकरण हो उस दिशा में कार्य करेंगे सार्वजनिक रूप से तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया। प्रायः अधिकांश किसान सडक बनाने अपनी जमीन देने तैयार है। पश्चात किसानों एक सुर मे कहा आप रास्ता निकाल दीजिये अन्यथा पुनः 1 दिसम्बर को किसान सत्याग्रह तहसील कार्यालय मे होंगा। शांति पूर्वक आंदोलन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता देवराव फोले ने की मंच संचालन विट्ठल गायकवाड़ द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में- पूर्व सरपंच नरेन्द्र फोले मेघराज चौरे बलवंत फोले साहेबराव ठाकरे कैलाश चौधरी विनायक फोले उकडराव चौरे शेषराव फोले राघोबा रडके मोरेश्वर रंगारे अमोल रंगारे डाॅ चन्द्रजीत काले शैलेश कापसे मंगेश श्रीखंडे पंचम ददघाय मनीष रूघें अल्केश बागडे प्रशांत धुर्वे मुकेश जानबोर दिलीप गुर्वे सुधाकर चौरे गणेश इंगोले राजेन्द्र इंगोले संजय फोले विपिन फोले सुनिल फोले पुरूषोंत्तम रडके चक्रधर ठाकरे राहुल ठाकरे तुषार ठाकरे मेघराज उइके देवराव वरकडे सुखदेव मसराम रामराव कडु सेवाकर बोडे बाबुराव कडु नरेन्द्र बोडे मधुकर चौरेजी रमेश इंगोले लिलाधर चौरे गजानन इंगोले गजानन कोचे वासुदेव मदनकर प्रविण लामसे चंद्रशेखर हांडे किसना चौरे गणेश फोले चंद्रशेखर फोले वैभव कोठे विनोद नाचनकर हिरामन गजभिये शांताराम कडु दिपक इंगोले गणेश अवझेकर चेतन घोंघे राजा कोठे कैलाश इंगोले संजय पावनकर योगेश बनाईत किशोर सातपुते एवं किसान साथी उपस्थित थे।
