व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलने छिंदवाड़ा पहुंचे संभागीय कमिश्नर बी चंद्रशेखर ने बुधवार को कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली । बैठक में सरकारी स्कूल की व्यवस्था में सुधार के लिए स्कूलो में लाइट, पंखा,बिजली ,नल-जल की उचित व्यवस्था बनाने को कहा है ,साथ ही उनकी गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ-साथ शुद्ध जल गुणवत्ता को प्राथमिकता दी है।