मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ट्रेन की सुविधा के चलते ट्रेन सुविधा में हो रहे विलंब को लेकर गत दिनों रेलवे स्टेशन परिसर में वरिष्ठ नागरिक संगठनों के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जहां वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष हरनाम सिंह भट्टी के नेतृत्व रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू और रेल मंडल प्रबंधक को नागपुर को संबोधित करते हुए, ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया है। अध्यक्ष हरनाम सिंह भट्टी ने विवेक बंटी साहू से रेल मंत्रालय को छिन्दवाडा आने का निवेदन किया है। और रेल मंत्री के प्रवास के दौरान तीनों रेलवे मंडल के प्रबंधक और संबंधित उच्चधिकारी की उपस्थिति की बात भी कही है। और जल्द से जल्द ट्रेन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर उनसे विशेष बात कही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।