मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शनिवार को जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिले के सभी 41 गैस एजेंसी डीलरों के साथ बैठक कर उज्जवला योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही उनके संबंध में उज्जवला योजना के अंतर्गत खामियों पर चर्चा करते हुए उज्जवला योजना के अंतर्गत जिले में 66420 के विरुद्ध प्रत्येक एजेंसी डीलर 1620 का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने सभी गैसों के कार्य क्षेत्र निर्धारित करके उन्हें और पात्रों के अनुसार उज्वला योजना से लाभान्वित करें। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
