मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सहकारी समितियों में डीएपी पोटाश खाद का टोटा है। मार्कफेड की सप्लाई प्रभावित होने के कारण किसानों को मजबूरन नकली खाद और मांगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। वहीं जिले में 144 सरकारी समितियां है। इनसे जुड़े करीब दो लाख से ज्यादा किसान हैं।इन समय खेतों को तैयार कर खाद का स्टॉक करने का है। गौरतलब है कि, जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। लेकिन खाद की उपलब्धता निजी क्षेत्र में हैं। जबकि सरकारी सोसाइटी में गोदाम खाली पड़े हैं। ऐसे में यदि रियायती दरों पर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।