मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से रोशन गायकवाड़ से साक्षात्कार किया।जिसमे रोशन गायकवाड़ ने बताया कि यह मिड डे मिल योजना केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से कुपोषण को दूर किया जा सके, अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें, साथ ही स्कूलों में बच्चे शिक्षा के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन और कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी आ सके। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए स्वस्थ पोषण आहार मिल सके। साथ ही उन्होंने यह बताया कि मिड डे मील योजना योजना हेतु बच्चों के स्वास्थ्य बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिल रहे हैं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
