मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रति मंगलवार को जनसुनवाई जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।बैठक में जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने जिले व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को जाना और उनकी समस्याएं सुनकर उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को दल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण करने के संबंध में निर्देशित किया गया है। इसी के साथ में खेल मैदान के नाम पर आरक्षित भूमि पर व्यवसायिक कंम्प्लेक्स निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है ।मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने इस मामले में भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए। जिला कलेक्टर को जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि, भाजपा नेताओं द्वारा सरपंच और सचिव की साठगांठ करते हुए यह फर्जीवाड़ा किया गया है। जिसकी पूरी तरीके से निष्पक्ष जांच की जाए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।