मध्य प्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश के साथ मधुकरजी गायकवाड़ बता रहें हैं की आज के परिवेश में जल संरक्षण को लेकर कितने कदम उठाए जा रहे हैं? आज ग्रीष्मकालीन मे भी कई ग्रामीण क्षेत्र में जल के संरक्षण को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं ।ग्रामीण क्षेत्र में अपनी प्यास बुझाने के लिए ग्रामीणों को दूर-दूर तक भटकना पड़ता है, तब जाकर उनकी प्यास को बुझाने के लिए जल उपलब्ध हो पाता है। साथ में वृक्षारोपण और हो रहे अवैध उत्खनन के कारण भूगर्भीय जल स्तर में निरंतर कमी आ रही हैं ।