मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में निरंतर गिरते जल स्तर जल स्रोत को देखते हुए ज़िला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने तत्काल प्रभाव से जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया गया है। 15 जून या इसके पूर्व बारिश शुरू होने तक स्रोतों के अन्य प्रयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ज़िला कलेक्टर ने जिले के सभी नदी, नालों ,स्टॉप डैम, सार्वजनिक कुए और अन्य जल स्रोतों का उपयोग केवल पेयजल एवं घरेलू उपयोग के लिए सुनिश्चित किया गया है। प्रतिबंधात्मक अवधि में कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के अभाव ग्रस्त क्षेत्र में किसी भी शासकीय भूमि पर स्थित जल स्रोतों में पेयजल तथा घरेलू प्रयोजन को छोड़कर अन्य किसी उपयोग के लिए जल का उपयोग नहीं करेगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
