मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से संवाददाता योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार द्वारा एक देश एक राशन योजना के तहत नीलम ताई से साक्षात्कार किया। नीलम ताई ने बताया कि पहले के समय में राशन कार्ड में यह सुविधा थी की आप एक ही जगह से राशन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अब सरकार के द्वारा इस योजना से यह लाभ है कि अगर आप भारत के किसी भी राज्य में हैं, तो वहाँ से भी राशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसका लाभ एक जगह से दूसरे जगह काम करने वाले श्रमिक को यह लाभ प्राप्त हो रहा है।