मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से हितेश कुमार से साक्षात्कार किया। हितेश कुमार ने बताया कि ई-श्रम कार्ड यह कार्ड श्रमिकों और मजदूरों के लिए यह योजना निकाली गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से वह श्रमिक और मजदुर जिनका किसी भी योजना में पंजीकरण नहीं है। इस योजना के माध्यम से उनका पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के माध्यम से वैसे लोग जो घरेलु कामों से लेकर कम पैसों में काम करने वाले मजदुर वह इस ई-श्रम कार्ड को बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं
