मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरे भी आवाज सुनो कार्यक्रम के द्वारा ई- श्रम कार्ड के तहत गोपाल कुठे से साक्षात्कार किया । जिसमे गोपाल कुठे ने बताया कि ई-श्रमिक कार्ड यह एक ऐसी योजना है, जिसमे असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को फायदा होगा। इस योजना से देश के ज्यादा श्रमिक संगठित हो सकेंगे। इस कार्ड की खास बात ये है कि आने वाले समय में सरकार की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जो भी योजनाएं होंगी, श्रमिकों को इसका फायदा दिया जाएगा। उन्हें एक कार्ड भी दिया जाएगा, जिसके जरिए मजदूर अगर दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं, तो उन्हें अपनी स्किल के आधार पर काम करने का मौका मिलेगा।