मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से "मेरी भी आवाज सुनो" इस कार्यक्रम के माध्यम से इस ई- श्रम कार्ड किस तरह बनाएं। इसे बनाने में क्या कठिनाई है? गांवों में इस योजना की जानकारी कैसे पहुंचे, लोगों को जानकारी किस तरह उपलब्ध हो सके। इसी को लेकर युथ आफ सौंसर संघटन के सदस्य भीमरावजी बडवाईक से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि ई- श्रम कार्ड बहुत उपयोगी है जिसे भारत सरकार ने लागु किया है जिसे कोई भी कामगार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ई- श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है खुद से इसके वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है। ई- श्रम कार्ड ग्रामीण क्षेत्र पर भी इसकी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि जो ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले जो कामगार है उन्हें जानकारी के लिए पंचायत के माध्यम से एक सुचना दी जाती है जो गांव में दावंडी है उसके माध्यम से गांव गांव में इसकी व्यवस्था करानी चाहिए। उन्होंने बताया की 16 वर्ष से ऊपर के आयु के कामगार और 60 वर्ष से निचे के कामगार ई- श्रम कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे बहुत सरे फायदे भी है क्यूंकि आने वाले समय में भारत सरकार पेंशन,स्वास्थ उपचार हेतु प्रयोग राशि ,दुर्घटना के मामले में सहायता राशि ,घर निर्माण हेतु राशि ,शिक्षा सहायता राशि इस योजना के अन्तर्गत प्रदान करेगी
