मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहते है कि भारत सरकार द्वारा ई- श्रम कार्ड इन दिनों असंगठित कामगारों के लिए बनाए जा रहे हैं। जिसमें निर्माण कार्य करने वाले कामगार हो, चाहे प्रवासी कामगार हो या फिर प्लेटफार्म कामगार हो स्ट्रीट वेडर या घरेलू कार्य के साथ-साथ कृषि कार्य भी करते हो उनके लिए भारत सरकार द्वारा ई- श्रम कार्ड लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके इस हेतु ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं।
