मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय स्कूल के खुलने के बाद अब कॉलेज खुलने की अटकलें भी तेज हो गई है। कॉलेजों को दुरस्त करने और अतिरिक्त भवनों के निर्माण करने के प्रपोजल फंड के अभाव में बीते 1 साल से अटके हुए हैं ।निर्माण एजेंसी संबंधित विभाग के को बार-बार रिवाइंडिंग भेज रही है। लेकिन फंड रिलीज न होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है ।विभागीय उदासीनता के चलते कॉलेज खुले तो विद्यार्थियों को जर्जर भवनों व सीमित कक्षाओं में पढ़ना होगा।