मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के विकास खंड खंड से अवसर के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव की जेसीओ गैस पाइप कंपनी में कामगार ने काम बंद कर हड़ताल करते हैं ।कामगारों का आरोप प्रबंधक पर है ,कि 1 वर्ष पूर्व ही श्रम विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई समझौते का पालन नहीं हो रहा है । जेसीओ कंपनी से बाहर निकालने पर कामगारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। वहीं बीते 10 दिन से उत्पादन कम कर प्रबंधक से अपनी मांग मनवाने में सुनवाई नहीं होने पर कामगारों ने शुक्रवार को दूसरी पारी में उत्पादन बंद कर दिया।
