मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि इस शिक्षा सत्र में जारी निर्देशों के अनुसार शासकीय व अशासकीय स्कूलों की कक्षाएं संचालित होगी। जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार निर्धारित दिनों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगेगी। जबकि स्टॉप शत प्रतिशत उपस्थित रहेगा। इसके लिए पालकों को लिखित सहमति से ही विद्यार्थी को विद्यालय में उपस्थिती मिलेगी।
