सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम के अंतर्गत अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन की महिला इकाई की प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता तिवारी द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदेश प्रभारी पंडित संदेश महाराज जी के मार्गदर्शन में जिला छिंदवाड़ा स्तर पर 7 जुलाई से चलाए जा रहे इस पौधारोपण एवं घर-घर जाकर पौधों वितरण के अभियान में छिंदवाड़ा के अनेक स्थानों एवं घरों में पौधा लगाया एवं वितरण किया जा रहा है पौधारोपण कार्यक्रम निरंतर चालू है इसके चलते अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन के द्वारा आज छिंदवाड़ा जिले में स्थित आधार फाउंडेशन जो कि शारीरिक एवं मानसिक निशक्त बच्चों के लिए पुनर्वास एवं विकास केंद्र मैं जिला अध्यक्ष तृप्ति सिंह एवं जिला महासचिव भावना लोखंडे जिला मीडिया प्रभारी रानू सोनी के द्वारा फलदार वृक्ष का वितरण एवं पौधारोपण किया गया।