मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कर्मचारी संघ का शक्ति प्रदर्शन गुरुवार को सड़क पर नजर आया। अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया ।और अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग की हड़ताल से सरकारी दफ्तरों के ताले लटकते नजर आए हैं। जिसका व्यापक असर सरकारी कामकाज पर दिखाई दिया है। मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों की पिछले 8 दिनों से जारी हड़ताल में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया ।इसके बाद कर्मचारी की 1 दिन की हड़ताल में 29 संगठनों ने समर्थन किया है। वही सुबह से ही कलेक्टर के सामने स्थित मैदान में एकत्रित होकर कर्मचारियों व अधिकारियों ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू किया था ।अंत में शाम को 4 बजे जिला कलेक्टर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम छिंदवाड़ा एसडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।