मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि यह कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को जिला कलेक्टर से सौरव कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि अग्रिम बैंक कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक साख योजना 2021-22 की पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जिले के विकास के लिए शासन एवं बैंकिंग क्षेत्र द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों की अनुपम कृति है। उन्होंने कहा कि जिले में आर्थिक विकास में बैंकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।
